क्रिकेटर हसन अली की शादी में आया नया मोड़, कहा- अभी है हां का इंतजार..

Summary :

पिछले दिनों से मीडिया में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को लेकर यह खबरें आ रही हैं कि वह भारतीय लड़की से अगले महीने शादी करने वाले हैं।

पिछले दिनों से मीडिया में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को लेकर यह खबरें आ रही हैं कि वह भारतीय लड़की से अगले महीने शादी करने वाले हैं। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल तेज गेंदबाज हसन अली ने अपनी शादी की खबर पर ट्वीट करके सारी बातों को नाकार दिया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि अभी दोनों परिवारों के बीच में बात चल रही है और लड़की ने हां कर दी तो शादी जल्द ही हो जाएगी। बता दें कि हसन अली से पहले पाकिस्‍तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी की थी। 
हसन अली की जिस लड़की से शादी की बात चल रही है उसका नाम शामिया आरजू है और वह हरियाणा की रहने वाली है। वह एयरलाइनल में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं। 
शामिया आरजू से अगर हसन की शादी होती है तो वह भारतीय लड़की से शादी करने वाले चौथे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन जाएंगे। हसन अली ने ट्वीट करते हुए कहा है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरी शादी की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। हमारा परिवार मिलेगा और डिसाइड करेगा। मैं जल्द ही इस बात को बताउंगा। हसन अली के इस ट्वीट के बाद शादी की खबरों पर ब्रेक लग गया है। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मशहूर बल्‍लेबाज मोहसिन खान ने बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर अब्बास ने भी भारतीय मूल की लड़की से शादी की है। 

Desk Team