Hockey Asia Cup 2025: Rajgir में भारत की शानदार जीत

Hockey Asia Cup 2025: Rajgir में भारत की शानदार जीत, Malaysia को 4-1 से हराया

Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का विजयी सफर जारी है। पूल-ए में अपने सभी मैच जीतने के बाद अब सुपर-4 में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 4-1 के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मज़बूत कर ली है। मैच की शुरुआत मलेशिया के नाम रही। पहले क्वार्टर में मलेशियाई टीम ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा और 1-0 की बढ़त हासिल की। उनके लिए शफीक हसन ने गोल दागा।

m785v144 indian hockey team x

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रुख अपनाया

लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की। दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार हमले किए। इस दौरान मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और शैलेंद्र लाकड़ा ने गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। भारत ने लगातार तीन गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर 37वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने भारत के लिए चौथा गोल दागा और स्कोर 4-1 कर दिया। यही स्कोर अंतिम समय तक बरकरार रहा।

PTI09 04 2025 000406B 0 1756999740599 1756999758583

हीरो रहे भारतीय खिलाड़ी

इस जीत में मनप्रीत, सुखजीत, शैलेंद्र और विवेक सागर प्रसाद हीरो साबित हुए। मलेशिया को शुरुआत में बढ़त जरूर मिली, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कोई मौका नहीं दिया। इस मुकाबले का एक और अहम पहलू रहा कप्तान हरमनप्रीत सिंह का 250वां अंतरराष्ट्रीय मैच। हरमनप्रीत भारत के लिए अब तक 285 से ज्यादा गोल कर चुके हैं और पेनाल्टी कॉर्नर पर उनका जवाब नहीं। इस खास मैच में उन्होंने भले गोल न किया हो, लेकिन उनका अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए अहम साबित हुआ। पूल-ए में भारत ने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। भारत ने चीन, जापान और कजाखस्तान को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई थी। सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि अब मलेशिया पर बड़ी जीत दर्ज की है।

Also Read: FIDE ग्रैंड स्विस की शुरुआत में गुकेश का दमदार जीत के साथ आगाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।