Hockey Junior Asia Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, मलेशिया को हराकर किया ये कारनामा

Summary :

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए और भारत अब लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के करीब है। भारत के साथ-साथ मलेशिया, पाकिस्तान और साउथ कोरिया ने 2027 जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

इंडियन जूनियर मेन्स हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चीन के मोकी में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। टीम की जीत में कप्तान अनमोल एक्का ने अहम रोल निभाया और दो गोल दागे। अब भारतीय टीम 13 सितंबर को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसके पास लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने का शानदार मौका है।

कप्तान अनमोल एक्का ने दिलाई बढ़त

पूल-ए में टॉप पोजीशन हासिल करने के बाद भारत का सामना सेमीफाइनल में पूल-बी की दूसरे नंबर की टीम मलेशिया से हुआ। मलेशिया ने अपने ग्रुप में कजाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, उसे पाकिस्तान के खिलाफ 5-2 से हार मिली थी। इसके बाद चीन को 1-0 से मात देकर उसने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में अनमोल एक्का ने दो गोल किए, जबकि सुखविंदर ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। मलेशिया के लिए एम. राहुल ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

ऐसा रहा भारत का फाइनल तक का सफर

Hockey Indian Team In Final Of Junior Asia Cup 2026
Hockey Indian Team In Final Of Junior Asia Cup 2026 (Source: Google)

भारतीय टीम को पूल-ए में साउथ कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के साथ रखा गया था। भारत ने चार लीग मैचों में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 प्वाइंट्स हासिल किए और ग्रुप में टॉप पर रहा। वहीं साउथ कोरिया 9 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पोजीशन पर रहा। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने यह मुकाबला 14-0 से अपने नाम किया, कप्तान अनमोल एक्का ने चार और अजीत यादव ने तीन गोल किए, जबकि प्रभदीप सिंह ने अकेले पांच गोल दागे।

इसके बाद जापान के खिलाफ भारत को 3-3 से ड्रॉ होने पर सेटिस्फाई करना पड़ा। हालांकि, अगले मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी करते हुए साउथ कोरिया को 7-3 से हराया। अनमोल एक्का ने इस मैच में दो गोल किए और भारत ने आकरी क्वार्टर में लगातार तीन गोल कर के जीत लगभग पक्की की।

पूल स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से रौंद दिया। इस मैच में अनमोल एक्का का प्रदर्शन बेहद खास रहा और उन्होंने छह गोल किए। उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए। पूल स्टेज में भारत का प्रदर्शन बेहद इफैक्टिव रहा। टीम ने कुल 39 गोल किए और सिर्फ 6 गोल गंवाए। चार मैचों में उसे तीन जीत मिलीं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

तीसरी बार लगातार खिताब पर नजर

Indian Team Eye On Asia Cup 3rd Time
Indian Team Eye On Asia Cup 3rd Time (Source: Google)

भारतीय जूनियर टीम पिछले दो सीज़न की चैंपियन है। 2023 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती थी, इसके बाद 2024 के फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। 2024 की जीत भारत का जूनियर एशिया कप में पांचवां खिताब था। इससे पहले टीम 2004, 2008 और 2015 में भी चैंपियन बनी थी। 2023 में मिली जीत के बाद भारत ने सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था। अब टीम की नजर रिकॉर्ड छठे खिताब के साथ लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने पर है।

जूनियर वर्ल्ड कप में भी जगह पक्की

Indina Team In Junior World Cup
Indina Team In Junior World Cup (Source: Google)

जूनियर एशिया कप की इम्पोर्टेंस सिर्फ खिताब तक लिमीटेड नहीं है। यह टूर्नामेंट FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए एशियाई टीमों का क्वालिफिकेशन कॉम्पटीशन भी है। भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और साउथ कोरिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर 2027 में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

वुमेन क्रिकेट टीम भी एशिया कप फाइनल में

Indian Women Cricket Team In Final Of Asia Cup
Indian Women Cricket Team In Final Of Asia Cup (Source: Google)

भारतीय हॉकी टीम के लिए ही नहीं, भारतीय वुमेन क्रिकेट टीम के लिए भी यह दिन खास रहा है। क्योंकि वुमेन एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की है। यह वुमेन एशिया कप के इतिहास में भारत का 10वां फाइनल है। टीम अब तक चार बार वनडे फॉर्मेट और छह बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में पहुंच चुकी है। वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। वहीं टी-20 में भारत ने 2012, 2016 और 2022 में खिताब अपने नाम किया, जबकि 2018 और 2024 में टीम रनर-अप रही थी। अब इंडियन वुमेन टीम की नजर भी एक और एशिया कप ट्रॉफी पर होगी।

Read More: Junior Hockey Aisa Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।