Junior Hockey Aisa Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री

Summary :

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से पूजा मलिक ने सबसे ज्यादा 3 गोल किए, जबकि कुल 13 खिलाड़ियों ने स्कोर किया। अब भारत 12 सितंबर को साउथ कोरिया या मलेशिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा और उसकी नजर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर है।

चीन में खेले जा रहे जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में इंडियन जूनियर वुमेन्स हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इंडियन टीम की ओर से इस मुकाबले में कुल 13 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। पूजा मलिक टीम की सबसे सक्सेसफुल गोल स्कोरर बनीं, जिन्होंने तीन गोल दागे। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।

Junior Hockey Aisa Cup Ind Vs Pak: पहले ही हाफ में भारत ने तय कर दिया मुकाबले का रुख

पाकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने अटैकिंग हॉकी खेली। मुकाबले के सातवें मिनट में पूजा साहू ने भारत के लिए पहला गोल किया और इसके बाद गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा। पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 10 गोल कर चुकी थी। वहीं दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा कायम रहा और टीम ने अगले दो क्वार्टर में 9 और गोल दाग दिए।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम पूरे मुकाबले में स्ट्रगल करती नजर आई और भारतीय डिफेंस को तोड़ने में पूरी तरह नाकाम रही। पाकिस्तान की टीम पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। भारत की ओर से पूजा मलिक ने तीन गोल किए, तो वहीं रोशनी, सानिका, मधु और सुप्रिया ने दो-दो गोल अपने नाम किए। टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी स्कोरलाइन को बड़ा बनाने में अहम रोल निभाया।

लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश

India women Hockey Team Becomes Champion
India women Hockey Team Becomes Champion (Source: Google)

इंडियन जूनियर वुमेन हॉकी टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है। टीम ने इससे पहले 2023 और 2024 में जूनियर वुमेन एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अब इंडियन टीम की नजर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है। टूर्नामेंट में अब तक टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा है और उसका अनडिफीटेड कैंपेन जारी है। ग्रुप स्टेज में भारत ने जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया जैसी टीमों को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत ने टीम के कॉन्फिडेंस को और बढ़ा दिया है।

12 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबला

India Semi Ginal Match In Junior Women's Hockey Asia Cup
India Semi Ginal Match In Junior Women’s Hockey Asia Cup (Source: Google)

पाकिस्तान को हराने के बाद इंडियन टीम अब सेमीफाइनल की तैयारी करेगी। 12 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले में भारत का सामना साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल की विनर टीम से होगा। जिस तरह इंडियन टीम ने अब तक प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टीम की नजरें सिर्फ सेमीफाइनल जीतने पर नहीं, बल्कि लगातार तीसरी बार जूनियर वुमेन एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करने पर होंगी।

Read More: Junior Asia Cup में भारत का दमदार प्रदर्शन, दक्षिण कोरिया को हराकर सेमीफाइनल में लगभग जगह की पक्की

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।