ICC ODI Ranking में हुआ बड़ा बदलाव, टॉप-4 में शामिल हुए भारत के ये तीन बल्लेबाज़

Summary :

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और नंबर-1 बनने से सिर्फ एक अंक पीछे रह गए। डेरिल मिचेल शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जो रूट ने चार स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी की है।

ICC ने बुधवार को लेटेस्ट वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में इंडियन खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 पोजिशन के बेहद करीब पहुंच गए हैं, लेकिन मामूली अंतर से वो दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं, जो टीम की मजबूत बल्लेबाजी का रिजल्ट है।

ICC ODI Rankings: डेरिल मिचेल अभी भी नंबर-1

Daryl Mitchell In ODi Ranking
Daryl Mitchell In ODi Ranking (Source: Google)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल 802 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर कायम हैं। वहीं इंडियन कप्तान शुभमन गिल 801 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं और नंबर-1 बनने से सिर्फ एक प्वाइंट पीछे रह गए।

विराट और रोहित भी टॉप-4 में

Ro-Ko' in ODI Ranking
Ro-Ko’ in ODI Ranking (Source: Google)

इंडिया के एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाए और अपनी रैंकिंग मजबूत रखी। वहीं रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उनकी 138 रन की शानदार पारी ने उन्हें रैंकिंग में मजबूती दिलाई। रोहित के नाम लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

जो रूट को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Joe Root Jumps From 12 to 8 Position
Joe Root Jumps From 12 to 8 Position (Source: Google)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए, जबकि दूसरे मुकाबले में भी 74 रन की अहम पारी खेली। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया और आईसीसी रैंकिंग में चार पोजिशन की छलांग लगाते हुए वह 12वें से सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गए।

ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग: टॉप-10

Top 10 Ranking Of Batters In ODI
Top 10 Ranking Of Batters In ODI (Source: Google)

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
शुभमन गिल (भारत)
विराट कोहली (भारत)
रोहित शर्मा (भारत)
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
बाबर आजम (पाकिस्तान)
हैरी ट्रैक्टर (आयरलैंड)
जो रूट (इंग्लैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
चरिथ असलंका (श्रीलंका)

Read More: लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।