भारतीय टीम को फिर से एक बड़ा झटका लगा है और वो झटका कोई और नहीं बल्कि आईसीसी ने ही दिया है। दरअसल कल आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट किया था, जिसमें भारत टेस्ट फॉर्मेट में भी पहले स्थान पर पहुंच गया था। वहीं उसी के सिर्फ 6 घंटे बाद फिर से रैंकिंग में फेर-बदल हुआ और ऑस्ट्रेलिया फिर से 126 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर पहुंच गई। आखिर बार-बार आईसीसी द्वारा गलती क्यों हो रही है, ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है और ना ही आईसीसी द्वारा इसका कारण बताया जा रहा है।

भारत वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों का सीरीज खेल रहा है, जिसके पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1 इंनिंग और 132 रन से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के इस हार के बाद पहली बार आईसीसी ने कल दोपहर के ढेर बजे के करीब रैंकिंग अपडेट किया, जिसमें भारतीय टीम 115 अंकों के साथ पहले स्थान पर टेस्ट में पहुंच चुकी थी। वहीं इसके 6 घंटे बाद यानी की साढ़े सात बजे फिर से ताजा रैंकिंग के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया 126 अंको के साथ पहले स्थान पर और भारत 115 अंकों के साथ ही दूसरे स्थान पर आ गया।

इस फेरबदल में क्या दिक्कत आ रही है आईसीसी के तरफ से, इसे कोई नहीं जानता। वहीं इससे पहले भी आईसीसी ने ऐसी बड़ी गलती की हैं। पिछले महीने की ही 18 जनवरी को आईसीसी ने भारतीय टीम को कुछ देर के लिए नंबर-1 टीम बना दिया था, जिसके बाद फिर उलटफेर देखने को मिला। वहीं भारतीय टीम ने जो बादशाहत हासिल की थी, वो कुछ ही घंटों में खत्म हो गया। देखा जाए तो भारतीय टीम के लिए यह ऐतिहासिक पल होने वाला था, जिसपर आईसीसी ने पानी फेर दिया, वहीं सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा गुस्सा कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 में नंबर-1 रैंकिंग पर काबिज है और भारतीय टीम अब दूसरा टेस्ट मुकाबला भी जीत लेती है तो फिर हो सकता है कि तब भारत इतिहास रच दें। वहीं भारत ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड 107 अंकों के साथ तीसरे, साउथ अफ्रीका 102 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 99 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। तो अब देखने वाली बात होगी कि आईसीसी से ऐसी गलती कब तक होती रहेगी और कब भारतीय टीम सच में टेस्ट की नंबर-1 कुर्सी पर बैठ पाएगी।


Download Android App
Download iOS App



