ICC ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ पर की कार्रवाई, कोड ऑफ कन्डक्ट वायलेशन पर मिली सज़ा

Summary :

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बेन डकेट की ओर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने के कारण ICC ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। यह ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन माना गया। हालांकि, मैच में गुरनूर ने शानदार वापसी करते हुए 9 ओवर में 2 विकेट भी हासिल किए।

इंडियन टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को ICC की कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन करने के मामले में सजा मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बताया कि गुरनूर ने खिलाड़ियों के बिहेवियर से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाएगा।

ICC Punishment To Gurnoor Brar: किस वजह से हुई कार्रवाई?

Gurnoor Brar angrily fires ball at Ben Duckett
Gurnoor Brar angrily fires ball at Ben Duckett (Source: Google)

यह घटना बर्मिंघम में खेले गए इंडिया और इंग्लैंड के पहले वनडे मैच की है। इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में गुरनूर बराड़ गेंदबाजी कर रहे थे और सामने बल्लेबाज बेन डकेट थे। ऐसे में ओवर की पांचवीं गेंद पर डकेट ने गेंद को सीधा गुरनूर की ओर खेला। इसके बाद गुरनूर ने गेंद उठाकर बल्लेबाज की दिशा में तेज़ी से फेंक दी। मैच रेफरी ने इस हरकत को खतरनाक और अनुचित माना और इसे ICC कोड ऑफ कन्डक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन बताया।

लेवल-1 अपराध में क्या होती है सजा?

 Gurnoor Brar warned by the ICC
Gurnoor Brar warned by the ICC (Source: Google)

ICC के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के अपराध में खिलाड़ी को वॉर्निंग, मैच फीस का ज्यादातार 50 प्रतिशत जुर्माना या एक से दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं। अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीनों के अंदर चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट मिल जाते हैं, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो वनडे अथवा दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों से बैन किया जा सकता है।

मैच में किया था अच्छा प्रदर्शन

Gurnoor Performance In 1st ODI
Gurnoor Performance In 1st ODI (Source: Google)

हालांकि इस विवाद के बावजूद गुरनूर बराड़ ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने 29 रन खर्च किए, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने एक ही ओवर में बेन डकेट और जैकब बैथेल को आउट किया। उन्होंने अपने नौ ओवर के स्पेल में 61 रन देकर दो विकेट हासिल किए और भारतीय टीम के लिए अहम योगदान दिया।

Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।