ICC ने जारी की टेस्ट खिलाडियों की ताज़ा रैंकिंग, बुमराह को हुआ एक पोजीशन का नुकसान

Summary :

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट के टॉप खिलाडियों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी की, बल्लेबाज़ी रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बॉलिंग में अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं।

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट के टॉप खिलाडियों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी की, बल्लेबाज़ी रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बॉलिंग में अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं। रोहित पांचवें, कोहली छठे और अश्विन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पायदान खिसककर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

अश्विन को छोड़कर भारत के बाकी तीनों खिलाड़ी कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। पहला टेस्ट खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे श्रेयस अय्यर 105 और 65 रन की पारियां खेलकर बल्लेबाजी रैंकिंग में 75वें स्थान पर हैं।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल छह पायदान चढ़कर 66वें और ऋद्धिमान साहा नौ पायदान चढ़कर 99वें स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा बॉलरों की लिस्ट में दो पायदान चढ़कर 19वें स्थान पर हैं। इसके अलावा वह ऑलराउंडरों की लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन गेंदबाज़ों की लिस्ट में दूसरे और ऑलराउंडरों में तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाज़ी में टिम साउदी तीसरे स्थान पर हैं और अश्विन से सिर्फ एक प्वॉइंट ही पीछे हैं।

Desk Team