तौरंगा : मजबूत डिफेंस और धारदार आक्रमण के दम पर भारत ने चार देशों के आमंत्रण हाकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड राबिन मैच में न्यूजीलैंड ने 3-1 से हराया । भारत को आखिरी मैच कल बेल्जियम से खेलना है जिसने जापान को 4-1 से मात दी। भारत के लिये युवा ब्रिगेड हरमनप्रीत सिंह (दूसरा मिनट ) , दिलप्रीत सिंह ( 12वां) और मनदीप सिंह ( 47वां ) ने गोल दागे। पिछले मैच में भारत को बेल्जियम ने 2-0 से हराया था। भारत ने आज अपनी गलतियों से सबक लेकर आक्रामक खेल दिखाया । इसका फायदा दूसरे ही मिनट में महला जब मनदीप ने टीम को पेनल्टी कार्नर दिलाया । इसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला । दूसरे ही मिनट में गोल गंवाने के बाद कीवी टीम दबाव में आ गई । भारत ने अग्रले कुछ मिनट तक अपना डिफेंस बेहद मुस्तैद रखा । न्यूजीलैंड को भारतीय सर्कल में हमले बोलने के ज्यादा मौके नहीं मिले ।
भारतीय जूनियर खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने भारत के लिये दूसरा गोल करके बढत 2- 0 की कर दी । भारत ने 42वें मिनट में एक पेनल्टी कार्नर गंवाया जिसे केन रसेल ने गोल में बदलकर न्यूजीलैंड को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम दबाव में नहीं आई। मनदीप ने 47वें मिनट में गोल करके भारत का स्कोर 3-1 कर दिया। भारत के कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ हमने आज बहुत अच्छी शुरूआत की । मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं क्योंकि हम काफी तैयारी के साथ उतरे थे और बेहतर प्रदर्शन की ललक दिख रही थी ।’’
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



