लीड्स : श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने भारत के विश्व क्रिकेट में बढ़ते स्तर के लिये उसके घरेलू ढांचे की प्रशंसा की और साथ ही उम्मीद जतायी कि उनका बोर्ड भी बीसीसीआई के नक्शेकदमों पर चलेगा। वर्ष 1996 की चैम्पियन श्रीलंकाई टीम को शनिवार को यहां भारत से सात विकेट की हार का मुंह देखना पड़ा जिससे वह टूर्नामेंट के नौ मैचों में तीन जीत से छठे स्थान पर रही।
करूणारत्ने का मानना है कि ट्राफी जीतने के लिये भारत सेमीफानइल में पहुंची अन्य टीमों इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से कहीं बेहतर स्थिति में है। करूणारत्ने ने मैच में हार के बाद कहा कि मुझे लगता है कि भारत के पास इस विश्व कप को जीतने का बेहतर मौका है। यह मेरा विचार है। उन्होंने कहा कि और मुझे लगता हे कि मुकाबले वाले दिन अगर कोई अन्य टीम भारतीय टीम से बेहतर कर सकती है तो वे निश्चित रूप से जीतेंगे।


Download Android App
Download iOS App



