आईसीसी वल्र्ड कप 2019 का 28 वां मुकाबला आज साउथैम्पटन के द रोज बाउल में भारतीय और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम ने इस टूर्नमेंट में 3 मुकाबले जीते हैं जबकि जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द होने की वजह से उसे एक ही अंक मिला।

वैसे देखा जाए तो भारतीय टीम के लिए अफगानिस्तान चैनौती कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए। दोनों ही टीमों के बीच अब तक 2 मुकाबले हुए हैं। 2014 में एशिया कप में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने यह मैच जीता था। तो वहीं 2018 में दुबई में हुए एशिया कप में दोनों ही टीमों का मुकाबला टाई हो गया था। बता दें कि अगर भारतीय टीम यह मैच जीत गई तो सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। क्योंकि टीम के 8 अंक हो जाएंगे।

भारतीय टीम ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया ।

भारत की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI
नूर अली जादरान, गुलबुदीन नाइब (कप्तान), रहमत शाह (विकेट कीपर), हशमतउल्ला शाहिदी, नजीबुल्ला जादरान, हजरतउल्ला जाजई, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जादरान और आफताब आलम।


Download Android App
Download iOS App



