भारत आज से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसका पहला मैच आज लंदन के ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम के टी20 सीरीज जीत से हौसले बुलंद है और अब वनडे में भी भारत इंग्लैंड को मात देना चाहेगा।

टी20 विश्व कप के लिहाज से हर वाइट बॉल मैच महत्वपूर्ण है। इसीलिए भारत किसी भी मैच को हलके में नहीं लेगा और अपनी पूरी छमता के साथ खेलना चाहेगा। भारत 2014 से इंग्लैंड में वनडे सीरीज नहीं जीता है। इस बार भारत चाहेगा की इस सीरीज को जीते। वहीं जो खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है वो वापस लय में आना चाहेंगे। पिछले कुछ लम्बे समय से ख़राब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का पहला वनडे में खेलना अभी तय नहीं है। क्यूंकि तीसरे टी20 में कोहली को ग्रोइन इंजरी हो गई थी और उन पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।
संभावित 11 –
भारत इस मैच में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के साथ अनुभवी शिखर धवन को खिलाना चाहेगा उसके बाद अगर विराट कोहली फिट होते है तो 3 नंबर पर खेलते हुए दिखेंगे। अगर विराट फिट नहीं होते है तो उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। 4 नंबर पर इन्फॉर्म बैट्समैन सूर्यकुमार यादव होंगे,उसके बाद विकेट कीपर ऋषभ पंत 5 नंबर पर खेलेंगे, उसके बाद 6-7 नंबर पर ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा होंगे। उसके बाद गेंदबाज़ी में स्पिनर युजवेंद्र चहल, तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, और इसके बाद मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

वहीं इंग्लैंड की प्लेइंग की बात करें तो जेसन रॉय के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपन करते हुए दिखेंगे उसके बाद जो रुट,लिएम लिविंगस्टोन,जोस बटलर,ऑल राउंडर बेन स्टोक्स, मोइन अली, उसके बाद गेंदबाज़ी में डेविड विली,रीस टॉपली,ब्रायडन कार्स, क्रेग ओवर्टन खेलते हुए दिख सकते है।
भारतीय टीम -रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम – जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली।


Download Android App
Download iOS App



