भारतीय टीम की शुरुआत विश्व कप में जबरदस्त रही है। टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीत कर पुणे पहुंच चुकी है, जहां भारत का अगला और चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। भारतीय टीम ने 14 अक्टूबर को पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दे दी। क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे थे कि भारत पाकिस्तान का यह मुकाबला टक्कर का होगा मगर भारत ने इस मुकाबले को अपने प्रदर्शन से एकतरफा कर दिया और जीत की हैट्रिक लगा दी।
भारतीय टीम ने अपने विश्व कप का अभियान 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी,जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया ने पहले 200 का टारगेट दिया और भारत की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली ने जबरदस्त साझेदारी करते हुए मुकाबले को जीत की दहलीज पार कर ली। उसके बाद दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला हुआ, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया और मुकाबले को अपने नाम किया।
वहीं तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने पहले तो गेंदबाजी से कमाल किया और पाकिस्तान को 191 पर रोक दिया, फिर बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने तेज पारी खेली और भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी। भारत इस वक्त विश्व कप के अंक तालिका में नंबर-1 पर है और 19 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर जीत हासिल करना चाहेगा।


Download Android App
Download iOS App





