आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने के बाद टीम मैनेजमेंट के फैसले पर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि इस बीच खास बात तो ये रही कि भारतीय टीम दोनों मुकाबले हारकर सीरीज 0-2 से गंवा बैठी। दूसरे मैच में भारत को महज एक रन से हार मिली, जिसके बाद वैभव को मौका न देने का फैसला और ज़्यादा सवालों के घेरे में आ गया।
रयान टेन डोशेट ने बताई सेलेक्शन की वजह

भारतीय टीम के हेल्पिंग कोच रयान टेन डोशेट ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट का पक्ष सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें भी वही प्रोसेस अपनाना होगा, जिससे बाकी खिलाड़ियों को गुजरना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि, “वैभव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की पूरी क्षमता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन संजू सैमसन वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। उनका आईपीएल प्रदर्शन भी शानदार रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें लगातार अवसर देना भी जरूरी है।”
जल्दबाजी नहीं करना चाहता टीम मैनेजमेंट

रयान टेन डोशेट ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट वैभव की प्रतिभा से बेहद प्रभावित है, लेकिन उनके करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा, “हम सभी वैभव को भारतीय टीम के लिए खेलते देखना चाहते हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन हर खिलाड़ी की तरह उन्हें भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा और चयन की निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होगा।” उनका यह बयान बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की उस राय से भी मेल खाता है, जो उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले दी थी।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से बटोरी थी सुर्खियां

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने 230 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला था।
इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की बढ़ी उम्मीद
अब भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। माना जा रहा है कि इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले मेन्स क्रिकेट प्लेयर बन जाएंगे। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज सालों पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। ऐसे में क्रिकेट लवर्स की नजरें अब इंग्लैंड दौरे पर वैभव के पोटेंशियल डेब्यू पर टिकी रहेंगी।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




