भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीन मुक़ाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच गवाँ दिया है। कप्तान के तौर पर केएल राहुल का ये पहला वनडे मुकाबला था, लेकिन हार के साथ ही उनकी कप्तानी की शुरुआत हुई। राहुल खुद भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे और वह 17 गेंदों पर सिर्फ़ 12 रन ही बना सके। टीम इंडिया की तरफ़ से शिखर धवन और पूर्व कप्तान विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने निराश ही किया।

हार के बाद कप्तान राहुल ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां चूक की। राहुल ने कहा, ‘बदकिस्तमी से हम बीच में अच्छी पार्टनरशिप नहीं कर सके। हमारे पास सीखने के लिए काफी कुछ है। हमने काफी अच्छी शुरुआत की गेंदबाज़ी में भी हम हम बीच-बीच में विकेट नहीं निकाल सके। मैंने 20वें ओवर के बाद बल्लेबाजी नहीं की इसलिए ये नहीं बता सकता कि पिच में कैसे बदलाव आया, लेकिन विराट कोहली और शिखर धवन ने कहा कि ये बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट थी तब, जब आप यहां सेट हो जाते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक अच्छा मैच था। हमें देखना चाहिए था कि बीच के ओवरों में किस तरह से विकेट निकाल सकते हैं। बल्लेबाज़ी में हमारा मध्यक्रम नहीं चल सका। हम खेल के पहले 20-25 ओवर तक बराबरी पर थे। लेकिन इसके बाद खेल बदल गया। दक्षिण अफ्रीका ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। आपको बता दे इस हार के बाद इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



