INDvsSL: 2 महीने बाद मैदान में वापसी को तैयार रविंद्र जडेजा, श्रीलंका के खिलाफ मचाएंगे धमाल

Summary :

टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दो महीने के बाद भारतीय टीम में खेलते दिखने वाले हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से उनकी वापसी मैदान में होने वाली है।

टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दो महीने के बाद भारतीय टीम में खेलते दिखने वाले हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से उनकी वापसी मैदान में होने वाली है। इस सीरीज से पहले लखनऊ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रवींद्र जडेजा ने टीम से जुड़ने की खुशी जताई है। जडेजा भारत की पिछली दो सीरीज चोट के चलते नहीं खेल पाए थे।

   

जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में घरेलू सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इसके चलते वो पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए थे फिर घरेलू जमीन पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन अब श्री लंका के खिलाफ वापसी को तैयार जडेजा ने कहा है, ‘भारतीय टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा। टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने पर पूरा ध्यान लगा रहा हूँ।  काफी अच्छा लग रहा है कि दो महीने बाद आखिरकार मैं भारत के लिए खेल रहा हूं। 
I take the game deep to win it': Ravindra Jadeja likes to finish the 'Mahi  way' | Cricket News - Times of India
उन्होंने आगे कहा “मैं ठीक से रिहैब पूरा करना चाहता था। मैं नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मेरी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा था। मैं इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित हूं क्योंकि मैं करीब दो महीने बाद खेल रहा हूं। मैं बेंगलुरु में बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहा था।  इसलिए मैं खेल से तो दूर नहीं था। आज मेरे पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए आकर काफी अच्छा लगा। 

Desk Team