INDvsWI: चहल के साथ अक्सर मस्ती करने वाले रोहित अचानक क्यों हो गए उनसे गुस्सा?

Summary :

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जो अक्सर चहल के साथ मस्ती मज़ाक करते नज़र आते हैं आखिरी ओवरों में उनसे थोड़े रूठे हुए नजर आए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया अभी अहमदाबाद में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने बुधवार के खेले दूसरे ODI मैच को जीत कर तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।  दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 44 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। हालांकि भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही और वो पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में महज 237 रन ही बना पाई, जवाब में विंडीज 46 ओवरों में महज 193 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जो अक्सर चहल के साथ मस्ती मज़ाक करते नज़र आते हैं आखिरी ओवरों में उनसे थोड़े रूठे हुए नजर आए।

   

घटना वेस्टइंडीज की पारी के 45वें ओवर की है जब रोहित शर्मा फील्डिंग सेट कर रहे थे। 45वां ओवर शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को गलत पोजिशन पर फील्डिंग करते देखा तो वो अचानक गुस्से में दिखे। युजवेंद्र चहल को रोहित शर्मा ने कहा- ‘क्या हुआ तुझे, भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।’ रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें उस वक़त रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ओडीन स्मिथ की पावर हिटिंग से थोड़ा परेशान थे। 

Rohit Sharma told me to bowl more googlies: Chahal | Cricket News |  Onmanorama

इस मुकाबले में रोहित शर्मा की जबर्दस्त कप्तानी देखने को मिली। युजवेंद्र चहल ने भी अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट हासिल किया। बता दें पिछले मैच में युजवेंद्र चहल ने चार विकेट हासिल किए थे और वो जीत के हीरो चुने गए थे। इस मुकाबले में उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन उन्होंने अपनी फिरकी से मेहमानों को जमकर परेशान किया। 


Desk Team