IPL 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बदला अपना लोगो, फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलाेर आरसीबी ने 13वें सीजन के लिए अपना नया लोगो बनाया है। आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 14 फरवरी शुक्रवार यानी आज अपना नया लोगो

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी ने 13वें सीजन के लिए अपना नया लोगो बनाया है। आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 14 फरवरी शुक्रवार यानी आज अपना नया लोगो फैन्स के लिए साझा किया है। आरसीबी ने अपने सारे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दो दिन पहले ही पुरानी पोस्ट डिलीट कर थी। इतना ही नहीं अपनी प्रोफाइल तस्वीर को भी हटा दिया था। 
हालांकि फैन्स के रिऐक्‍शन नए लोगो पर कुछ अच्छे नहीं आए हैं। खबरें ऐसी आ रही थीं कि आरसीबी आईपीएल के 13वें सीजन में अपना नाम बदल सकती है लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किसा नहीं। आरसीबी ने अपना केवल लोगो ही बदला है। 

आरसीबी के लोगो पर कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए कहा कि बस यह बदलाव करने के लिए उन्होंने पिछले तीन दिन से सस्पेंस बनाकर रखा हुआ था। 2008 से 2019 तक आरसीबी की टीम ने आईपीएल के सभी सीजन खेले हैं। लेकिन आरसीबी अभी तक भी आईपीएल का खिताब करने में नाकाम रही है। बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने साल 2018 में अपना लोगो और नाम दोनों बदल दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स अपना नया नाम दिल्ली डेयरडेविल्स ने रख दिया था।
बता दें कि आरसीबी के टाइट स्पॉन्सर आईपीएल के 13वें सीजन में मुथूट फिनकॉर्प होंगे। मुथूट फिनकॉर्प के साथ आरसीबी ने बीते मंगलवार को तीन साल के करार का ऐलान किया। लोगो के अलावा आईपीएल के 13वें सीजन में आरसीबी के खिलाड़ी नई जर्सी में भी दिखाई देंगे। 
फैन्स ने ऐसे रिऐक्‍शन दिए नए लोगो पर

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

Desk Team