आईपीएल का 13वां सीजन अब अपने अंतिम चरणों पर पहुंच चुका है। आईपीएल 2020 का आज पहला क्वालीफायर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाना है। आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रही। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2020 में खत्म हाे गया है।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब अंतिम चार में सीएसके अपनी जगह नहीं बना पाई। लगातार टूर्नामेंट में अपने आखिरी तीन लीग मैच जीते। इन तीनों मैचों में युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने शानदा बल्लेबाजी करके टीम की जीत दर्ज की। सीएसके के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तान धोनी के साथ सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक स्पेशल मैसेज भी उसमें लिखा है।

इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के साथ रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक रुतुराज और धोनी की तब की तस्वीर है जब दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी। वहीं दूसरी तस्वीर आईपीएल के इस सीजन की है।
इस पोस्ट में गायकवाड़ ने खास मैसेज लिखते हुए कहा, 2016 से 2020। अक्टूबर 2016 मैं इनसे पहले बार मिला था जब रणजी डेब्यू मैच के दौरान मेरी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय वो झारखंड के मेंटोर थे। वो खुद मेरे पास आए और उन्होंने मेरा हालचाल लिया। अक्टूबर 2020, तीन लो स्कोर के बाद वो मेरे पास खुद आए और उन्होंने मुझसे लाइफ को लेकर बात की। भाग्यशाली हूं कि उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। और मेरे ड्रीम से ज्यादा मुझे उनके साथ 22 गज की पिच पर खेलने और मैच खत्म करने को मिला।

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत में सीएसके की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं गया था। क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले ही कोरोना का संक्रमण हो गया था। इसलिए उन्हें ज्यादा दिनों के लिए बाकी टीम सदस्यों से क्वारंटीन होना पड़ा था। लेकिन लीग मैचों के आखिरी मैचों में रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया जिसमें उन्होंने सबकी उम्मीदों को पूरा करते हुए बल्ले से रन निकाले।

गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ खुद कप्तान धोनी ने भी की थी। आईपीएल 2020 में महाराष्ट्र के इस युवा बल्लेबाज ने 204 रन 6 मैचों में बनाए हैं। इस दौरान गायकवाड़ के बल्ले से तीन लगातार अर्धशतक भी निकले हैं।


Download Android App
Download iOS App



