IPL 2020: किंग कोहली ने इस मामले में अपने गुरु एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, RCB के लिए खेले 200 मैच

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बीते गुुरुवार को आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 31वां मैच खेला गया और पंजाब ने बैंगलोर को 8 विकेट से यह मैच हराया।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बीते गुुरुवार को आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 31वां मैच खेला गया और पंजाब ने बैंगलोर को 8 विकेट से यह मैच हराया। वहीं इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए 200वां मैच खेला और 48 रन बनाए। इसके अलावा इस मैच में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड भी किंग कोहली ने दर्ज किया। 
आईपीएल के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर भी विराट कोहली बन गए हैं। यह कारनामा कोहली ने पंजाब के खिलाफ मैच में 10 रनों के साथ 4314 रन पूरे किए। इस मामले में किंग कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल एमएस धोनी को पछाड़ दिया और अपने नाम यह रिकॉर्ड बना लिया। 

आईपीएल में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4275 रन बनाए हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में दो बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व भारतीय सालामी बल्लेबाज गौतम गंभीर तीसरे स्‍थान पर हैं। इस दौरान 3518 रन गंभीर ने कप्तान के रूप में बनाए हैं। 
दुनिया के पहले क्रिकेटर बने कोहली 200 मैच खेलने में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2020 के 31वें मैच में 200वां मैच विराट कोहली ने खेला। आईपीएल में आरसीबी के लिए 185 और चैंपियन टी20 लीग में 15 मैच विराट ने खेले हैं। ऐसे में एक फ्रेंचाइजी के लिए विराट कोहली ने 200 मैच खेलकर दुनिया के पहले क्रिकेटर बन चुके हैं। एक फ्रेंचाइजी के लिए किसी भी खिलाड़ी ने 200 मैच नहीं खेले हैं। यह क्रीतिमान किंग कोहली ने सबसे पहले किया है। 


172 रनों का लक्ष्य दिया था पंजाब को बैंगलोर ने
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारति 20 ओवरों में 171 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। आखिरी में सिर्फ 8 गेंदों में आरसीबी के लिए क्रिस मॉरिस ने नाबाद 25 रन 312.50 की स्ट्राइक रेट से बनाए। 
क्रिस मॉरिस ने अपनी इस पारी में एक चौका और तीन छक्के जड़े। इस मैच में पंजाब की ओर से लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने जबरदस्त गेंदबाजी की और केवल 23 रन देकर चार ओवरों में दो विकेट अपने नाम किए। 

Desk Team