IPL 2023: जीत की लय को बरकरार रखने कल उतरेंगे KKR-SRH, Rinku Singh पर होगी सबकी नजरें

Summary :

आईपीएल में कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला हैं। इस मुकाबला में दोनों ही टीम चाहेगी कि उनका जीत का लय ना टूटे।

आईपीएल में कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला हैं। इस मुकाबला में दोनों ही टीम चाहेगी कि उनका जीत का लय ना टूटे। सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां पंजाब किंग्स को हराया है तो वहीं केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन को हरा कर बुस्ट-अप हैं। कल का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
कल का मुकाबला केकेआर और हैदराबाद के बीच होना है, जिसमें केकेआर का पहला जहां भारी लग रहा है तो वहीं हैदराबाद भी जीत का आगाज कर चुकी हैं। केकेआर पिछली बार जब होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेली थी, तब इस टीम ने एकतरफा तरीके से बैंगलोर को हरा दिया था। उसके बाद गुजरात के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  मुकाबला खेला गया, जिसमें केकेआर के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को बादशाहत दिलाई थी। तो कल का मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला हैं।
हालांकि एक तरफ जहां रिंकू सिंह होंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल त्रिपाठी हैं, जिन्होंने पिछले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं हैदराबाद की टीम में कप्तान मार्करम के  आने से काफी सुधार हुआ हैं। गेंदबाजी इस टीम का एक मजबूत पक्ष हैं, जोकि किसी भी वक्त विपक्षी टीमों को धराशायी कर सकते हैं। वहीं चिंता का विषय एकमात्र ओपनिंग जोड़ी है,जिस पर सनराइजर्स को काम करना होगा।  वहीं केकेआर का कॉन्फिडेंस अभी हाई है। सभी टॉप- ऑर्डर बल्लेबाज इस वक्त फॉर्म में हैं, जो कि सामने वाली टीम को परेशानी में डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं, दोनों टीम के प्लेइंग-11 क्या हो सकते हैं। 
कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो ये टीम कुछ इस तरह से हो सकती हैं- रहमानुल्लाह गुरबाज़, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो वो कुछ इस तरह से हो सकती हैंः-मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।

Desk Team