IPl 2023: LSG-CSK के बीच का दूसरा लीग मुकाबला का शेड्यूल बदला, जाने कब होगा अब यह मुकाबला

Summary :

आईपीएल सीजन-16 के शेड्यूल में एक बदलाव लाया गया है और वो है 46वें मुकाबले को लेकर, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला लखनऊ अपने होम ग्राउंड श्री अटल बिहारी बाजपाई इकाना स्टेडियम पर खेलेगी।

आईपीएल सीजन-16 के शेड्यूल में एक बदलाव लाया गया है और वो है 46वें मुकाबले को लेकर, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला लखनऊ अपने होम ग्राउंड श्री अटल बिहारी बाजपाई इकाना स्टेडियम पर खेलेगी। वहीं इस मैच का ओरिजिनल शेड्यूल था 4 मई को होना, जिसे अब 3 मई को कर दिया गया हैं।
दरअसल लखनऊ और चेन्नई के बीच का जो मुकाबला खेला जाना था 4 मई को वो अब इसलिए एक दिन पहले ही 3 मई को होगा क्योंकि 4 मई को लखनऊ में नगर पालिका इलेक्शन हैं। तो इलेक्शन और मैच दोनों एक दिन क्लैश हो रहा था, जिसकी वजह से यह बदलाव लाया गया हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लेना दोनों ही बड़े इवेंट के लिए सही हैं। हालांकि इस मुकाबले के तारीख को छोड़कर किसी और चीज में चेंजेज नहीं लाया गया हैं। इस मुकाबले की टाइमिंग भी 3 बजे से ही है पहले की तरह। वहीं वेन्यू भी पहले वाला हैं।
दोनों टीम के बीच 3 अप्रैल को भी मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रन से जीत हासिल कर ली थी। हालांकि मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा था, जिसमें चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए लखनऊ ने भी 205 रन बना लिए थे। उस मुकाबले में चेन्नई की तरफ से मोइन अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उस मुकाबले में उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट
अपने नाम किए थे।
वहीं 3 मई को होने वाले फिर से दोनों टीम के मुकाबले में लखनऊ चेन्नई से बदला लेना चाहेगी मगर यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि धोनी की सेना इस बार काफी अच्छे लय में नजर आ रही हैं। तो देखते है इस मुकाबले में क्या होता है। 

Desk Team