IPL मेगा ऑक्शन के दौरान कई खबरें आई की किसी खिलाडी को इतने ज्यादा पैसे मिल गए या ये स्टार खिलाडी अनसोल्ड ही रह गया लेकिन इन सब ख़बरों के बीच एक शख्स और भी है जो खूब चर्चाओं में आया है और वो कोई खिलाडी नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक किरन कुमार ग्रांधी हैं। बात उनके शानदार बिसनेस माइंडसेट की हो रही है क्योंकि दिल्ली ने ऑक्शन में डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर सहित 20 खिलाड़ियों को खरीदा।

इन 20 खिलाड़ियों में से उसने कुछ को कम कीमत पर ही अपने साथ जोड़ा। इसके लिए हर कोई दिल्ली कैपिटल्स की तारीफ कर रहा है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दौरान न सिर्फ अपनी एक अच्छी टीम बनाई, बल्कि अपनी रणनीति से कई फ्रेंचाइजी टीमों का खेल भी बिगाड़ दिया। दरअसल जिन खिलाड़ियों को DC को नहीं खरीदना होता था, DC जानबूझकर बोली लगा कर उनकी भी कीमत बढ़ाती गई। जिससे दूसरी टीमों को ज्यादा पैसे देकर इन खिलाड़ियों को खरीदना पड़ता। इस रणनीति से बाकी टीमों के बजट पर भी असर पड़ा।

DC की बेहतरीन खिलाड़ियों को खरदीने की इस रणनीति के पीछे किरन कुमार ग्रांधी का ही नाम बताया जा रहा है। ग्रांधी की रणनीति की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जहां एक ओर MI और CSK के फैंस ग्रांधी को खूब कोस रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक GMR ग्रुप और JWS ग्रुप नाम की दो बड़ी कंपनियों के पास है। और GMR ग्रुप के सीईओ, एमडी और डायरेक्टर हैं किरन कुमार ग्रांधी। ग्रांधी लगभग हर सीजन में अपनी टीम की तरफ से नीलामी में बोली लगाते हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने गजब ही कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



