Iran Football Team For Fifa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है। ईरान फुटबॉल फेडरेशन (FFIRI) ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईरान टीम के ग्रुप स्टेज मैचों के टिकटों का अलोटमेंट कैंसिल कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी 3 देश मिलकर कर रहे हैं, जो कि अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा हैं।
America- Iran Conflict: अमेरिका पर आरोप: ईरानी समर्थकों को रोका गया

ईरान फुटबॉल फेडरेशन का दावा है कि अमेरिका ने डिप्लोमेटिक तनाव की वजह से ईरानी फैंस को अपने देश में होने वाले वर्ल्ड कप मैच देखने से रोकने की कोशिश की है। इससे पहले भी अमेरिका में एक इराकी फुटबॉलर को एयरपोर्ट पर सात घंटे तक हिरासत में रखा गया था और फिर छोड़ा गया था।
ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि, “फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब 2 दिन बचे हैं। अमेरिका ने हमारे तीनों ग्रुप मैचों के वेन्यू पर ईरानी समर्थकों के आने में बाधा डालने की कोशिश की है।”
Iran Football Team: प्रशासनिक अड़चनें और वीजा समस्याएं

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ईरान टीम के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों को वीजा देने से भी मना कर दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच वर्तमान में राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते तनावपूर्ण हैं। फीफा के नियमों के अनुसार, हर मैच के टिकट का लगभग 8 परसेंट हिस्सा उस टीम के फुटबॉल फेडरेशन को मिलना चाहिए, ताकि वे अपने फैंस में टिकट बांट सकें। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने उनका यह कोटा रद्द कर दिया है, जिससे अभी तक एक भी टिकट उनके फैंस तक नहीं पहुंच पाया है।
Iran Football Team For Fifa: ग्रुप ‘जी’ में ईरान की चुनौती
ईरान फुटबॉल टीम ग्रुप ‘जी’ में है। उनके कॉम्पटीटर्स इस ग्रुप में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड हैं। ईरान के लिए यह मुकाबले महत्वपूर्ण हैं और फैंस की मौजूदगी टीम के लिए बड़ी मदद के तौर पर साबित हो सकती है। ऐसे में अब ये देखना बाकी है कि इस विवाद का सॉल्यूशन कैसे होता है और अमेरिका में ईरानी फैंस अपने देश की टीम को लाइव सपोर्ट कर पाएंगे या नहीं।
Read More: Ruturaj Gaikwad ने शतक लगाकर किया एतिहासिक कारनामा, द्रविड-गौतम गंभीर की बराबरी कर के बनाया रिकॉर्ड


Download Android App
Download iOS App




