अब्दुल रज्जाक ने जसप्रीत बुमराह को कहा था ‘बेबी बॉलर’, अब इरफान पठान ने दिया करारा जवाब

Summary :

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने विवादित बयान देते हुए बेबी बॉलर कहा था।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने विवादित बयान देते हुए बेबी बॉलर कहा था। बता दें कि मौजूदा विश्व टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पांचवे स्‍थान पर हैं। 
जसप्रीत बुमराह पर सवाल पर रज्जाक ने कहा था कि अगर मैं बुमराह के खिलाफ खेलता तो आसानी से उनका सामना कर लेता। भारतीय फैन्स ने अब्दुल रज्जाक के इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना की और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। 
बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अब्दुल रज्जाक के इस बयान पर करारा जवाब दिया है। जिसके बाद उनकी बोलती ही बंद हो जाएगी। बिना किसी का नाम लिए इरफान पठान ने ट्वीट किया है और उसमें वह रज्जाक पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के पुराने बयान का जिक्र करते हुए इरफान पठान ने ट्वीट में लिखा, इरफान जैसे बॉलर हमारी गली-गली में पाए जाते हैं, पर जब जब ये गली का बॉलर इनके सामने खेला है इनकी गिल्लियां निकाल के रख दीं। सभी फैन्स से अनुरोध है कि वे ऐसे बयानों पर ध्यान न दें। बस पढ़ाे और स्माइल करो। 

पाकिस्तान दौरे पर जब 15 साल बाद भारतीय टीम साल 2004 में गई थी तब जावेद मियांदाद ने कहा था कि हमारी गली-मोहल्लों में इरफान जैसे गेंदबाज खेलते हैं। 

Desk Team