लंदन : मार्कस रशफोर्ड के दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में टोटेनहैम को 2-1 से हराया जबकि लीवरपूल ने एवर्टन को 5-2 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी आठ अंक की बढ़त बरकरार रखी है। दूसरे स्थान पर चल रहे लीसेस्टर ने शीर्ष लीग में लगातार सात जीत के अपने रिकार्ड की बराबरी करते हुए अंतिम स्थान पर चल रहे वाटफोर्ड को 2-0 से हराया।
लगातार दो हार के बाद वापसी करते हुए चेल्सी ने एस्टन विला को 2-1 से शिकस्त दी। लीवरपूल की टीम 15 मैचों में 43 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूदा लीसेस्टर के इतने ही मैचों में 35 अंक हैं। चेल्सी 15 मैचों में 29 अंक के साथ चौथे जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड इतने ही मैचों में 21 अंक के साथ छठे स्थान पर है। टोटेनहैम की टीम 20 अंक के साथ आठवें पायदान पर चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



