बेगम सफा की ब्लर फोटो पर ट्रोलिंग का शिकार हुए इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की बेगम साहिबा सफा बेग की एक तस्वीर जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की बेगम साहिबा सफा बेग की एक तस्वीर जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं उनकी ये तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ब्‍लर करके साझा किया गया है। वहीं,  इस एक फोटो को लेकर इंटरनेट की दुनिया में खूब बवाल भी हुआ है। लेकिन इस मामले में अब खुद इरफान पठान आगे आये हैं और उन्होंने इस बात को साफ कर दिया कि फोटो को इस तरह शेयर करने का फैसला उनका नहीं बल्कि उनकी पत्‍नी का था।
 बता दें, इरफान पठान के बेटे ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से अब्बू और अम्मी के संग  तस्‍वीर साझा की थी। ये तस्‍वीर रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज के दौरान की थी। इस तस्‍वीर में इरफान पठान की पत्‍नी सफा बेग  के चेहरे को ब्‍लर हुआ है। लेकिन,फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो इसपर बवाल मच गया। फैन्‍स ने इरफान पठान के ऊपर कई तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए। फैन्‍स ने कहा वो पत्‍नी को अपना चेहरा दिखाने से रोक रहे है।
अब इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए आगे आये इरफान पठान ने भी उसी तस्‍वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की जो पहले उनके बेटे ने की थी। पठान ने इस तस्वीर के कैप्‍शन में लिखा, ये पिक्‍चर मेरी रानी ने अपने बेटे के अकाउंट से शेयर की थी। इसपर हमें काफी नफरत भरे कमेंट दिए जा रहे हैं। अब मैं भी यही तस्‍वीर शेयर कर रहा हूं,उन्‍होंने अपनी मर्जी से इस पिक्‍चर को ब्‍लर कर दिया था। और हां, मैं साफ कर दूं कि मैं अपनी पत्‍नी का दोस्‍त हूं ना की उनका मालिक।

मालूम हो कोरोना महामारी के इस बेहद मुश्किल समय में इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान जरूरतमंदों की सहायता करने में जुटे हुए हैं। दोनों भाई मिलकर लोगों को ऑक्‍सीजन से लेकर दवाईयां, वेंटिलेटर व अन्‍य जरूरी चीजें उपलब्‍ध करा रहे हैं। इसके अलावा पिछले दिनों  इरफान पठान  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ सोशल मीडिया पर झगड़े के कारण भी चर्चा में आए थे।

Desk Team