क्या टीम में सिलेक्शन नहीं होने पर ही भद्दे ट्वीट कर रहे हैं क्रुणाल पांड्या या कुछ और है वजह

Summary :

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के ट्वीटर अकाउंट से गुरुवार सुबह से ही अजीबोग़रीब ट्वीट्स हो रहे हैं। जिसके बाद मालूम पड़ता है की शायद उनका ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन फैन्स इसको किसी और ही एंगल से देख रहे हैं।

दरअसल बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। वनडे टीम में दीपक हूडा को भी जगह मिली है।आपको बता दें कि क्रुणाल और दीपक के बीच सार्वजनिक तौर पर लड़ाई हो चुकी है, ऐसे में फैन्स ने क्रुणाल के ट्विटर अकाउंट से हुए भद्दे ट्वीट्स को दीपक के सिलेक्शन से जोड़ दिया है।
आपको बता दे क्रुणाल और हार्दिक पांड्या दोनों को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बाद फैन्स ने मजे लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि दीपक हूडा के टीम इंडिया में शामिल होते ही क्रुणाल का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। फैन्स ने ऐसे भी कमेंट्स किए कि क्रुणाल पांड्या पीकर ट्वीट्स कर रहे हैं और बाद में कह देंगे कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।

Desk Team

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल रवि बिश्नोई की ये कहानी नहीं जानते होंगे आप

Summary :

बीसीसीआई ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। जिसमें सेलेक्टर्स ने युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को टी20 टीम में मौका दिया है जो पिछले दो सालों से आईपीएल में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रवि ने यहाँ तक आने के लिए क्या क्या किया है। शायद नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

बात साल साल 2018 की है कब रवि बिश्नोई को क्रिकेट के लिए अपने पिता के खिलाफ जाना पड़ा। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट्स में गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उस समय उनके बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले थे। पिता चाहते थे कि बेटा वापस आकर एग्जाम दे लेकिन रवि ने वहीं रुकने का फैसला किया और यही से उनके करियर ने करवट लेना शुरू किया। रवि ने आज तक अपने बोर्ड एग्जाम नहीं दिए हैं। 
रवि को अंडर19 वर्ल्ड कप से पहले बहुत रिजेक्शन झेलना पड़ा था। वह पहले अंडर16 के ट्राल्स में रिजेक्ट किए गए वहीं इसके बाद वो दो बार अंडर19 के ट्रायल्स में भी रिजेक्ट किए गए लेकिन वो राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए कोचिंग स्टाफ में शामिल दिशांत याग्निक को प्रभावित करने में कामयाब रहे। जिसके बाद रवि को अंडर19 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिए गए जहां उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 17 विकेट हासिल किए। यहीं से उनके लिए आईपीएल की राह खुल गई और किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। रवि को आज भारतीय स्पिन गेंदबाजी का भविष्य माना जा रहा है।

Desk Team