साउथ अफ़्रीका दौरे की शर्मनाक हार को भुला अब टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के लिए अपनी कमर कस ली है। और अब BCCI ने वनडे और T20 सिरीज़ के लिए 17-17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में ज़्यादातर पुराने खिलाड़ियों के अलावा कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है।

रोहित शर्मा की चोट के बाद वापसी हुई है और वे टीम इंडिया के कप्तान होंगे। इसके अलावा कुलदीप यादव की टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें वनडे टीम में लिया गया है। वहीं लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। रवि बिश्नोई को वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है जबकि हुड्डा वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। लेकिन आर अश्विन टीम का हिस्सा नहीं हैं और अब उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी कहना मुश्किल है।

साउथ अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की भी वनडे टीम से छुट्टी हो गई है लेकिन टी20 टीम में उन्हें शामिल किया गया है। वेंकटेश अय्यर भी वनडे टीम से बाहर कर दिए गए हैं। वहीं शिखर धवन टी20 से तो इशान किशन वनडे टीम से बाहर हैं। आपको बता दे इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



