ईशान किशन का बड़ा खुलासा, बताई डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के पीछे की वजह

Summary :

टीम इंडिया की तरफ से 18 जुलाई को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहद शानदार पारी खेली है।

टीम इंडिया की तरफ से 18 जुलाई को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहद शानदार पारी खेली है। ईशान ने 42 गेंद पर ताबड़तोड़ 59 रन जड़े थे। 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े। यही नहीं ईशान किशन टी20 और वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। 
 
ईशान किशन ने मैदान पर आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। तभी तो उन्होंने अपने डेब्यू वनडे की पहली ही गेंद पर छक्का जमाया। किशन ने अपना पहला वनडे अर्धशतक मात्र 33 गेंदों पर पूरा किया। दरअसल उन्होंने सिक्स मारने का मन पहले ही बना लिया था। वह ऐसा ड्रेसिंग रुम से सोचकर आए थे। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया।

युवा बल्लेबाज ने मैच खत्म होने के बाद स्पिनर युजवेंद्र चहल को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का आखिरकार राज क्या था? ईशान किशन ने बताया कि वो ऐसा प्लान बनाकर गए थे कि चाहे कोई भी गेंदबाज हो और चाहे वह कैसी भी गेंद डाले, मैं उस पर छक्का ही लगाउंगा।
 
आगे ईशान ने बताया 50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद यह बात समझ में आई कि विकेट से गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही है। मैं टीम के साथी खिलाड़ियों से कहकर गया था कि चाहे जो भी गेंदबाज हो और चाहे जैसी भी गेंद हो मैं पहली गेंद पर छक्का मारूंगा। चीजें मेरे हिसाब से थीं, मेरा जन्मदिन था, मैं डेब्यू कर रहा था।
जब चहल ने ईशान से सवाल किया कि क्या डेब्यू मैच को लेकर उन पर कोई दबाव था। इस बात पर वो कहते हैं, मुझे पता था कि मैं अच्छे टच में हूं। बॉल अच्छे से कनेक्ट हो रही है, तो मैंने कुछ अलग नहीं सोचा। मुझे बस इतना था कि गेंद अगर मेरे रडार में होगी, तो मैं शॉट लगाऊंगा। बता दें, ईशान किशन भारत की ओर से डेब्यू मैच में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी है। इसके अलावा ईशान किशन जन्मदिन पर डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर भी हैं।  
वहीं मैच की बात करें तो शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। 263 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 36.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।  अब दोनों टीम्स के बीच दूसरा वनडे मैच मंगलवार 20 जुलाई को इस मैदान पर खेला जाएगा।
 

Desk Team