INDvsSL: हेलमेट में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए ईशान किशन

Summary :

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भी अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भी अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। लेकिन इस मुकाबले को जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने खुल कर जश्न नहीं मनाया होगा क्योंकि इस मैच के दौरान ही टीम के बल्लेबाज़ ईशान किशन चोटिल हो गए थे। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पद गया।

IND vs SL: Ishan Kishan hospitalised after being hit on head in 2nd T20I |  Cricket - Hindustan Times


पिछले मैच में 89 रन की पारी खेलने वाले ईशान इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान ईशान चोटिल भी हो गए। मैच के दौरान उनके सिर पर लाहिरू कुमार की तेज बाउंसर लग गई, हालांकि तेज बाउंसर लगने के बाद भी उन्‍होंने बल्‍लेबाजी की, मगर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। इस बीच, पता चला है कि मैच खत्म होने के बाद ईशान को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Captain Rohit All Praise For Ishan Kishan After T20I Win Over Sri Lanka


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलामी बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एडमिट होने के बाद उनके चोट का स्कैन किया गया और फिर बाद में उन्‍हें एहतियात के तौर पर नॉर्मल वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुमारा की बाउंसर ईशान किशन के हेलमेट पर लगी, जिसके कारण गेम को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। ईशान के अलावा श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को भी उसी अस्पताल में ​एडमिट कराया गया है। चंडीमल भी दूसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
 

Desk Team