मौजूदा विंबलडन चैंपियन यानिक सिनर ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले अपनी मानसिकता और टूर्नामेंट को लेकर खुलकर बात की। JioStar से बातचीत के दौरान सिनर ने कहा कि वह अपने पिछले खिताब का दबाव महसूस नहीं करते, बल्कि हर मैच को नई शुरुआत की तरह देखते हैं।
View this post on Instagram
सिनर ने कहा, “मैं हमेशा यही मानता हूं कि मैं किसी खिताब का बचाव नहीं कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और जितना संभव हो सके आगे तक पहुंचना है। जो कुछ अतीत में हो चुका है, वह अब बीत चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि विंबलडन में वापसी करना उनके लिए हमेशा खास अनुभव होता है। पिछले साल की यादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से उनकी कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं, लेकिन वह यह भी जानते हैं कि यहां हर मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।

सिनर ने कहा, “विंबलडन में दोबारा खेलकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। पिछले साल की यादें मेरे लिए बहुत खास हैं, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि यहां हर मैच कठिन होता है। मैं कभी भी किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेता। फिलहाल मेरा पूरा फोकस सिर्फ अगले मुकाबले पर है। उसके बाद परिस्थितियों के अनुसार आगे की तैयारी करूंगा।”

विंबलडन 2026 में अब मुकाबले और भी रोमांचक हो चुके हैं। पुरुष एकल वर्ग में नोवाक जोकोविच और यानिक सिनर के मैच पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं महिला एकल में जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के बीच भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
टेनिस प्रेमी इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण आज शाम 5:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Network पर देख सकते हैं।
Read More: England से दूसरा T-20I आखिर क्यों हार गई India?, जानें असली वजह


Download Android App
Download iOS App




