आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट की ओलंपिक खेलों में वापसी को खेल के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पल बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ क्रिकेट को वर्ल्ड लेवल पर नई पहचान दिलाएगा, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों और फैंस के लिए भी एक सुनहरा मौका साबित होगा।
जय शाह ने ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के वेकास पर क्या कहा?
जय शाह ने कहा कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए तय की गई क्वालिफिकेशन प्रक्रिया क्रिकेट के विकास की दिशा में एक अहम कदम है। इससे सभी सदस्य देशों को ओलंपिक में जगह बनाने के लिए स्पष्ट, निष्पक्ष और रोमांचक रास्ता मिलेगा।
ओलंपिक की पॉपुलैरिटी पर जय शाह ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि ओलंपिक खेल किसी भी खेल के लिए सबसे प्रतिष्ठित मंच होते हैं। ऐसे में LA28 में क्रिकेट का शामिल होना इस खेल के विस्तार और लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उनका मानना है कि इससे दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रेरित होंगे और नए दर्शक भी क्रिकेट से जुड़ेंगे।
क्रिकेट के एतिहासिक दौर की शुरूआत

जय शाह ने यह भी कहा कि क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक दौर है। आईसीसी और उसके सदस्य देश मिलकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि खेल का दायरा और अधिक बढ़े तथा दुनिया के नए हिस्सों तक क्रिकेट की पहुंच बनाई जा सके।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




