भारतीय टीम काफी लंबे समय से इंग्लैंड दौरे पर है। जहां विराट सेना को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते ड्रॉ हो गया। मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी और उसके नौ विकेट बचे थे , लेकिन इस मुकाबले का पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया।

मैच के बाद रुट के बदले तेवर
बारिश में मैच धूल जाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का एक बयान सामने आया है, जिसमें रुट ने कहा कुछ गलतियां अगर उनकी टीम ना करती तो वो टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे होते। यही नहीं रूट ने इसके साथ ये भी कहा हमें खुद पर पूरा यकीन था कि हम आखिरी दिन ये टेस्ट मैच जीत सकते हैं, उन्होंने कहा कि, ट्रेंट ब्रिज में अगर बारिश नहीं होती तो हम भारत के नौ विकेट ले सकते थे।

गौरतलब है इंग्लैंड के लिए इस मैच में कप्तान रूट ने दोनों पारियों में दमदार खेल खेला है। पहली पारी में जहां उन्होंने अर्धशतक लगाया वहीं दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की इस मैच में वापसी कराई और उनके इसी खास प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद रूट ने ये भी माना कि आखिरी दिन भारत का पलड़ा भारी था। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैच के आखिरी दिन भारत हमसे आगे था। हालांकि हम जानते हैं कि इस तरह की पिच पर एक-दो विकेट लेकर आप मैच में कभी भी वापसी कर सकते हैं।

इसके साथ ही रुट ने कहा एक समय ऐसा लग रहा था कि 40 ओवर का खेल पायंगे। क्योंकि उस समय एक टीम के तौर पर हम यही सोच रहे थे की यदि खेल होता है तो शायद हम इस विकेट पर भारत के नौ विकेट लेने में कामयाब हो सकते हैं। पांचवे दिन बल्लेबाजी के दबाव के चलते मैच का रूख तेजी से हमारे पक्ष में मुड़ सकता था।

आखिरी दिन बारिश ने मैच का रोमांच किया खराब
आगे कप्तान रूट ने कहा, मैच के आखिरी दिन सब बातों पर मौसम हावी रहा और अंत में उसी की जीत हुई। अगर मौसम खराब नहीं होता तो आखिरी दिन का खेल काफी रोमांचक हो सकता था। इसके अलावा मैच में टीम की बल्लेबाजी को लेकर रूट ने कहा, हमने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में औसत बल्लेबाजी की, हमें अगले टेस्ट से पहले इसमें सुधार की जरुरत है। साथ ही हमें अपनी फील्डिंग भी बेहतर करनी होगी और जो भी मौके मिले उन्हें भुनाना होगा।

बता दें,दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीम्स आज लंदन रवाना होंगी जहां मंगलवार से लॉर्ड्स में ट्रेनिंग शुरू कर देगी।


Download Android App
Download iOS App



