भारत के विरुद्ध आखिरी टेस्ट मैच के लिए जोस बटलर और जैक लीच इंग्लैंड टीम में हुई वापसी

Summary :

भारत के हाथों ओवल टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को भारत के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की आखिरी और निर्णायक टेस्ट सीरीज के मैच के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारत के हाथों ओवल टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने  मंगलवार को भारत के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की आखिरी और निर्णायक टेस्ट सीरीज के मैच के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अपनी बेटी के जन्म के लिए ओवल टेस्ट से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने भारत के खिलाफ होने वाले अंतिम टेस्ट मैच के लिये टेस्ट टीम में वापसी की है।
दरअसल, बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे। भारत ने ओवल में सोमवार को 157 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना बना ली है।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, चौथे टेस्ट के लिये टीम में शामिल किये गये सैम बिलिंग्स अपनी काउंटी टीम कैंट से जुड़ गये हैं। इंग्लैंड ने 2007 के बाद भारत से घरेलू धरती पर श्रृंखला नहीं गंवायी है और अब वह पांचवें मैच में दबाव में रहेगा।

वैसे बटलर का मैनचेस्टर के मैदान में अच्छा रिकॉर्ड है, उन्होंने यहां पर अपनी पिछली तीन पारियों में 180 रन बनाए हैं।  इस दौरान 67, 38 और 75 रन की पारियां खेली हैं।  उन्होंने तीनों बार 100 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है।  अब देखना यह होगा उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं। इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो को कीपर की जिम्मेदारी दी थी, हालांकि वे बैटिंग में फ्लॉप रहे।
वहीं जैक लीच के आने से अनुमान लगाया जा रहा ही कि वो मोईन अली की जगह ले सकते हैं। आखिरी बार इसी साल लीच अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से खेले थे, जिसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। जैक लीच ने अब तक 16 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 62 विकेट चटकाएं हैं। मोईन अली हेडिंग्ले और ओवल टेस्ट में खेले थे लेकिन न तो वे बॉलिंग में कमाल कर सके और न ही बैटिंग में कुछ कर पाए।
बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 10 सितंबर से खेला जाएगा। फिलहाल इस  सीरीज में अभी विराट सेना ने बढ़त बनाई हुई है। 
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :-

 जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेन्स, जैक लीच, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

Desk Team