युवा गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन भाटी ने पीएम फंड में अपनी 102 ट्रोफी और टूर्नमेंटों की कमाई की डोनेट, मोदी ने कहा- बड़ा संबल

Summary :

देशभर में इस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा। जनजीवन पर लॉकडाउन का असर बहुत ज्यादा पड़ रहा है। कोविड-19

देशभर में इस समय कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा। जनजीवन पर लॉकडाउन का असर बहुत ज्यादा पड़ रहा है। कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की मदद कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अब गोल्फ के युवा खिलाड़ी अर्जुन भाटी का भी जुड़ गया है। 
बता दें की देश की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ अब भारतीय नागरिक भी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ योगदान के लिए आगे आएं हैं। कोरोना के खिलाफ देशवासियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने मदद की अपील की थी जिसके बाद कई संस्थाएं, खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों के साथ लोग मदद के लिए बड़ी संख्या में हाथ बड़ा रहे हैं। इसी बीच गोल्फर अर्जुन ने लोगों की मदद के लिए अपनी 102 ट्रोफी दे दी है।
इस बात की जानकारी अर्जुन ने ट्वीट करते हुए दी और लिखा,  ‘जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रोफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिएं, ट्रोफी तो फिर आ जाएंगी।’ पीएम मोदी को उन्होंने टैग भी किया गया।

उसके बाद अर्जुन के ट्वीट को पीएम मोदी ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘देशवासियों की यही वो भावना है, जो कोरोना महामारी के समय सबसे बड़ा संबल है।’

दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गयी है। लगातार कोविड-19 महामारी से भारत में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बता दें की भारत में 5000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
बता दें की गोल्फ युवा खिलाड़ी अर्जुन से पहले अपनी एक साल की पेंशन उनकी दादी ने देने का एलान किया था। सोशल मीडिया पर अपनी दादी के इस फैसले की जानकारी भाटी ने दी थी। अर्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा था, दादी भावुक होकर बोलीं कि अर्जुन देश ने बहुत दिनों तक मदद की है। दादा जी सेना में थे और 2005 के बाद से दादी को ही पेंशन मिल रही है।’

15 वर्षीय अर्जुन लगभग 150 गोल्फ टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। कैलिफॉर्निया में जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप अर्जुन ने पिछले साल जीती थी। साल 2016 में अंडर-12 और 2018 में अंडर-14 किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप इससे पहले अर्जुन ने जीती हुई है।

Desk Team