मुंबई इंडियंस जिनके पास 5 IPL ट्रॉफी हैं लेकिन इस सीजन में अबतक उन्होंने अपने फैंस को निराश करने के अलावा ज्यादा कुछ खास नहीं किया है। मुंबई इस सीजन अबतक अपने 15 में 5 मैच खेल चुकी है लेकिन अभी भी वो अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। उन्हें बुधवार को पंजाब किंग्स के हाथों भी 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा और यह मुंबई की इस सीजन में लगातार 5वीं हार है। लेकिन मुंबई की परेशानी बस यही नहीं है बल्कि पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से टीम पर जुर्माना भी लगा।

आपको बता दें इस सीजन में मुंबई की यह दूसरी गलती थी तो कप्तान समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ी भी कानून और जुर्माने के लपेटे में आए। और अगर मुंबई इंडियंस इस सीजन में तीसरी बार यह गलती करती है तो अब जुर्माने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।
.jpg)
इस बार IPL में स्लो ओवर रेट के नियमों को काफी सख्त रखा गया है जिनके हिसाब से अगर कोई टीम सीजन में पहली बार यह गलती करती है तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं दूसरी बार गलती करने पर कप्तान समेत प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को भी जुर्माने भरना होता है। दूसरी बार की गलती पर कप्तान पर जुर्माने की रकम 25 लाख हो जाती है तो बाकी खिलाड़ियों को 6 लाख या फिर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भरना पड़ता है। वहीं अगर कोई टीम तीसरी बार एक सीजन में यह गलती करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने का साथ एक मैच का बैन और प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 12 लाख या फिर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



