ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बीते रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में चोटिल हो गए हैं। ऐसे में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत के खिलाफ बाकी के बचे सीमित ओवरों के मैच में नहीं खेंलगे।

दरअसल वॉर्नर अपनी ग्रोइन इंजरी के चलते भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि पारी का आगाज करने का मौका उस बल्लेबाज को मिल पाएगा जो मेहमान टीम के खिलाफ अपने वाले प्रैक्टिस मैचों में ऑस्टे्रलिया एक की ओर बेहतर प्रदर्शन करेगा।

वार्नर का अब पहले टेस्ट में भी खेलना तय नहीं लग रहा है और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इस पर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वार्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। लैंगर ने कहा इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि अब मैं थोड़ी राहत महसूस कर रहा हूं। हम कुछ मैच जीत चुके हैं और मुझे यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि टेस्ट टीम में किसे चुना जाएगा।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड के ओवल में खेला जाएगा। लैंगर ने कहा, उनकी ग्रोइन में चोट लगी है और उन्होंने मुझे बताया है कि इस चोट में काफी तकलीफ होती है। ऐसा लगता है कि किसी ने उसे बंदूक से गोली मार दी है। वह ड्रेसिंग रूम में भी काफी तकलीफ में था। हम अभी कैनबरा पहुंचे हैं और इसलिए अब हम उन्हें पांच-छह दिन तक नहीं देख पाएंगे।

उन्होंने कहा, वह पहले टेस्ट मैच के लिए फिट होंगे और और मुझे इसकी उम्मीद है। लेकिन वह पेशेवर खिलाड़ी है, जो इसके लिए तैयार होने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। देखते हैं कि क्या होता है, लेकिन इतना तो तय है कि उनका नुकसान हुआ है। अगर वार्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट नहीं होते हैं तो जोए बर्न्स और विल पुकोवस्की को पहले टेस्ट के लिए पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



