सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के बल्लेबाज केन विलियमसन की जमकर तारीफ की है। विलियमसन के अर्धशतक की बदौलत ही हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को मात दी।
विलियमसन को नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, केन हमारी संपत्ति हैं। वह मैदान में खड़े रहे और दबाव में अच्छी पारी खेली। विलियमसन ने 44 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने जेसन होल्डर के साथ 65 रनों की साझेदारी कर हैदराबाद को दूसरे क्वालीफायर में पहुंचाया।
विलियमसन ने कहा, नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है और यहां कैसे खेलना है यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि विकेट कैसी है। होल्डर के कुछ शॉट्स ने उनकी मदद की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन मुकाबला किया। वह मुझसे ज्यादा शांत हैं। टीम में जो ऑलराउंडर खिलाड़ी का रोल है वह उन्होंने बखूबी निभाया है।


Download Android App
Download iOS App



