नई दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर दिनेश कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन करने पर ‘बिना शर्त माफी’ मांग ली है। कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान है।
वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आये। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यो नहीं कर दिया जाये।
कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिये बिना शर्त माफी मांगता हूं।


Download Android App
Download iOS App



