कर्नाटक के ककाथी गांव में सोमवार की सुबह स्मार्ट फोन का अधिक इस्तेमाल करने से रोकने पर एक बेटा ने अपने 60 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा का नाम रघुवीर (25) है। पुलिस के अनुसार रघुवीर जब अपने पिता की मौत से संतुष्ट नहीं हुआ, तो वह शव को काटने लगा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिता तीन महीना पहले की पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने बताया कि पिता के बार-बार सलाह देने से परेशान रघुवीर ने रविवार को पत्थर फेंकर पड़ोसी के घर का शीशा तोड़ दिया। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था और पुलिस ने उसे हिंसा नहीं करने का परामर्श देकर छोड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार रघुवीर ने अपने पिता पर हमला करने से पहले अपनी मां को एक कमरा में बंद कर दिया। मां किसी तरह इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को देने में कामयाब हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पैसे की भी मांग कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



