इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में बुधवार यानी आज कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होना है। यह मैच भी अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में केकेआर टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में होना है।

वैसे यह मैच केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है क्योंकि जो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही जगहों पर इस सीजन में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

दरअसल सीएसके के खिलाफ मैच से पहले ही केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक अचानक सुर्खियों में आ गए हैं और इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। जी हां दिनेश कार्तिक न अपने बदले हुए लुक में मुंबई के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को इसके लिए चुनौती भी दी है।
हाल ही में दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो पहले तो वह अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ दिखाई देते हैं और कुछ ही सेकेंड बाद दिनेश अपने नए लुक में नजर आते हैं।

आज कोलकाता और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले की बात करें तो ये दोनों ही टीमों के लिए मैच काफी ज्यादा अहम होने वाला है। केकेआर ने अभी तक खेले अपने चार मैचों में से दो में जीत चुके हैं,जबकि दो मैच में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है।

वहीं चेन्नई आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खराब दौर से जूझ रही है,सीएसके ने अभी तक पांच मैचों में से दो में जीत हासिल की है,जबकि तीन में टीम को हार झेलनी पड़ी है। बता दें कि कोलकाता चार अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में फिलहाल चौथे स्थान पर है। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें पायदान पर बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



