रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 28वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है।
विराट कोहली की टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार लेकर आठ अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार लेकर आठ अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं।
ये है टीमें :-
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI : राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, टॉम बैंटन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI : देवदत पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मोरिस, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरू उडाना, मोहम्मद सिराज।


Download Android App
Download iOS App



