लखनऊ सूपर जाइंट्स के परमानेंट कप्तान के एल राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से और जून में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। हालांकि आज उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया हैं सोशल मीडिया के जरिए।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने जो अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है, उसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। उन्होंने लिखा है कि मेरी सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद, जिन्होंने सब कुछ आराम से और स्मूथ कर दिया। अब मैं रिकवरी करना शुरू कर दिया हूं। मैं पूरी तरह से मैदान पर वापसी के लिए डिटरमिंड हूं। केएल राहुल का यह मैसेज भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि भले ही उन्होंने खुद आईपीएल और डब्लू टीसी से नाम वापस ले लिया हो, मगर उन्हें उम्मीद होगी कि राहुल अब जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

वहीं इसी साल के अंत में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों को फिट रहना अभी से ही जरूरी हैं। केएल राहुल भारतीय टीम के एक मुख्य खिलाड़ी है, जिनका विश्व कप में खेलना लगभग तय हैं। वहीं उससे पहले एशिया कप खेला जाएगा, ऐसे में राहुल जितनी जल्दी रिकवरी कर वापसी कर ले टीम में, उतना अच्छा होगा टीम के लिए भी और क्रिकेट फैंस के लिए भी। हालांकि इन दिनों राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, मगर जब भारतीय टीम में उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई तबसे वो बड़ी जिम्मेदारी को अच्छे से संभाल रहे हैं।

वहीं उम्मीद रहेगी कि वो जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें। वर्तमान में खेले जा रहे आईपीएल में भी लखनऊ सूपर जाइंट्स को उनकी बहुत कमी खल रही हैं। हालांकि टीम इस वक्त चौथे पोजीशन में पर है और उम्मीद पूरी तरह से जिंदा है प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए। वहीं केएल राहुल को अब कितना समय लगता है रिकवरी में, यह देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App



