प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे और नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उदयपुर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह दामोदर स्टेडियम (नाथद्वारा) पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोदी नाथद्वारा (राजसमंद) और आबू रोड (सिरोही) में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की मावली-मारवाड़ ब्रॉडगेज परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके पहले चरण में नाथद्वारा से देवगढ़ तक 82 किलोमीटर रेलवे लाइन का उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 968 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। नाथद्वारा से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से आबू रोड के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब तीन बजे ब्रह्मा कुमारी संस्थान पहुंचेंगे।संस्थान के पीआरओ बी.के. कोमल ने कहा कि मोदी आबू रोड की तलहटी में बने शांति वन का दौरा करेंगे और दूसरी सभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



