केएल राहुल की फिटनेस पर फिदा हुई अथिया शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का पिछले दिनों अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद अब बल्लेबाज पूरी तरह फिट हैं।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का पिछले दिनों अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद अब बल्लेबाज पूरी तरह फिट हैं। ऐसे में राहुल अगले महीने यानि जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के निर्णायक मुकाबले और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुए हैं। वहीं, राहुल क्रिकेट मैदान के अंदर जितने ज्यादा हिट हैं, उतना ही वो मैदान के बाहर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।
राहुल-अथिया लंबे वक्त से हैं साथ 
  
खबरों की मानें तो केएल राहुल बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के प्यार में डूबे हुए हैं। बताया जाता है राहुल और अथिया एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिस पर अथिया शेट्टी ने  एक प्यार भरा कमेंट किया है। 

इंस्टा पर अपनी तस्वीर शेयर करके केएल राहुल ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘और फिर हम उठेंगे। अब राहुल की इस फोटो अथिया शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है, जो अब आग की तरह फैल रहा है।  बेशक अथिया ने राहुल की फोटो पर स्माइल की इमोजी बनाई हो। लेकिन,एक्ट्रेस का यह कमेंट बहुत कुछ बयां कर रहा है।
बता दें, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से चल रही है।  हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्तों पर खुलकर बात नहीं की है। जबकि अथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल की इंस्टग्राम पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए नजर आती रहती हैं। 


टीम इंडिया 2 जून को होगी रवाना
बताते चले कि भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।  इंग्लैंड पहुंचकर भारतीय टीम पहले 10 दिनों के क्वारनटीन में रहेगी।  इसके बाद 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का महामुकाबला साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। वहीं बात राहुल के टेस्ट मैच की करें तो उन्होंने ने 36 टेस्ट मैच में पांच शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से 2006 रन बनाए हैं। 

Desk Team