भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिये देशवासियों को सभी जरूरी ऐहतियात बरतने का संदेश दिया जिससे पूरी दुनिया में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में भी कोविड-19 के 80 से ज्यादा पाजीटिव मामले हैं और दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे शृंखला और इंडियन प्रीमियर लीग सहित सभी खेल गतिविधियां निलंबित कर दी गयी हैं।
कोहली ने ट्वीट किया कि मजबूत बने रहिये और सभी ऐहतियाती कदम उठाकर कोविड-19 से बचें। सुरक्षित रहिये, सतर्क रहिये और सबसे अहम बात है कि उपचार से बेहतर है बचाव करना। सभी अपना ध्यान रखिये।


Download Android App
Download iOS App



