नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि जहां तक सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात है तो स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली कहीं अधिक बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43 शतक की मदद से 11000 से अधिक रन बनाए हैं जबकि स्मिथ आठ शतक से अब तक 4000 रन के करीब ही पहुंचे हैं।
गंभीर ने कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली कहीं अधिक बेहतर है। दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। मैं सीमित ओवरों के क्रिकेट में कोहली की स्मिथ से तुलना नहीं करूंगा। मैं असल में देखना चाहता हूं कि स्मिथ किस क्रम पर बल्लेबाजी करता है।
उन्होंने कहा कि वह उसे चौथे नंबर पर उतारेंगे या तीसरे नंबर पर मौका देंगे और (मार्नस) लाबुशेन को चौथे नंबर पर भेजेंगे। गेंदबाजी विभाग में गंभीर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अपनी गति से मंगलवार को शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों केा परेशान कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



