कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया

Summary :

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से दी मात। अंक तालिका में चौथे स्थान पर किया कब्जा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से दी मात। अंक तालिका में चौथे स्थान पर किया कब्जा। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 34वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने  टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
मुंबई इंडियंस ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। केकेआर को इस मैच को जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे। मु्ंबई की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सबसे अधिक 55 रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट चटकाय। 

Desk Team