लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को खेले इस सीजन के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 168 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम सिर्फ 132 रन ही बना सकी। और एक बार फिर मुंबई की ख़राब बल्लेबाज़ी उनकी हार की वजह बनी। हार्दिक और क्रुणाल के जाने के बाद टीम को अपने एकमात्र धाकड़ आलराउंडर कीरोन पोलार्ड से काफी उम्मीदें थी, मगर उन्होंने भी एक बार फिर निराश किया।
.jpg)
लेकिन किसी भी मुंबई इंडियंस के फैन को ज्यादा दुख तब होगा जब उन्हें पता चलेगा की पोलार्ड को आउट करने वाला और कोई नहीं बल्कि मुंबई के ही पूर्व खिलाडी क्रुणाल पांड्या थे। मगर क्रुणाल ने जैसे ही पोलार्ड को अपना शिकार बनाया, मैदान पर वो दिखा जो किसी ने सोचा भी नहीं था। पोलार्ड जैसे ही क्रुणाल की बॉल पर 20 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, तभी क्रुणाल ने पोलार्ड को किस कर लिया।
.jpg)
क्रुणाल ने डीप मिडविकेट पर दीपक हुड्डा के हाथों पोलार्ड को कैच आउट कराया। पोलार्ड केवल एक ही छक्का लगा पाए। आउट होने के बाद जब वह पवेलियन की ओर जा रहे थे तभी क्रुणाल ने पोलार्ड का सिर चूम लिया। क्रुणाल की यह हरकत कैमरे में भी कैद हो गई, जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि पोलार्ड ने क्रुणाल के हरकत पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और बिना कुछ बोले ही पवेलियन की ओर चल दिए।


Download Android App
Download iOS App



